सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या आम जनता की उपेक्षा भाजपा की हार का कारण बना ?

भाजपा की हार तो हुई ही नही क्योकि वह सत्ता में नही थी। हारता वही है जो पहले जीता हो। हां भाजपा जीत नही सकी या आप को हरा नहीं सकी। ये दिनरात चिल्लाने वाले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का स्टेटमेंट है जहां पढ़े लिखे समझदार पत्रकारों की संख्या लगातार घटती जा रही हैं। दिल्ली में भाजपा पिछले 25 सालों से सत्ता से बाहर है किंतु लगातार जीतने का भरपूर प्रयास कर रही है। आप के पहले यानी 7 साल पहले तक कांग्रेस की सरकार थी जो लगातार 15 वर्षों तक रही , और कांग्रेस भी मैदान में है सिर्फ उपस्थिति दर्ज करने के लिये ।

अब विश्लेषण करते हैं भाजपा के जीत ना पाने के कारणों का जो मुख्यतः निम्न है

दिल्ली की जनता मतदान करने के मामले में शायद काफी परिपक्व है किस चुनाव में किसे वोट देना है इसकी कला शायद देश में सबसे अधिक दिल्ली की जनता को आती है इसलिए 6 सालों में हुए दो लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर विजय प्राप्त की और यही नहीं नगर निगम के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने विजय श्री प्राप्त की लेकिन पिछले 7 सालों में विधानसभा के हुए 3 चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत नहीं सकी। आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी सरकार 15 सालों से थी ।

अरविंद केजरीवाल अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधीआंदोलन से उभरे हुए बेहद सधे और शातिर किस्म के व्यक्ति हैं वह जहां कहीं भी रहते हैं उन्होंने अपने वर्चस्व को कायम करने के लिए वह सब कुछ करते हैं जो किया जा सकता है और संभव हो सकता है । नाटकीयता उनके रग रग में रची बसी है । उन्हें अच्छी तरह से समझ में आ गया है की हिंदुस्तान की जनता भ्रष्टाचार विरोध की बात तो करती है लेकिन दूसरों का . लेकिन असल में भ्रष्टाचार उसे पसंद है अगर वह अपने हित में हो । दिल्ली में केजरीवाल ने यही किया । 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 20000 लीटर तक पानी मुफ्त, मेट्रो में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त, हवा में प्रदूषण बढ़ने पर मास्क मुफ़्त। यानी दिल्ली मुफ्त की संस्कृति का शहर बन रहा है और इसे अब आसानी से बदलना संभव नहीं लगता इसलिए सभी राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा इसी बात की होगी की कौन कितनी मुफ्त की रेवड़ी बांट सकता है? मुफ्त की इस स्पर्धा में आम आदमी पार्टी दिल्ली की नंबर एक पार्टी है इसलिए उसे हर वर्ग में वोट दिया। गरीब और अमीर हिंदू और मुसलमान सभी ने वोट किया। संशोधित नागरिक कानून और एनआरसी के आंदोलन और शाहीन बाग के कारण मुसलमानों के वोट का भाजपा के विरुद्ध एकतरफा ध्रुवीकरण हो चुका था । इसे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नहीं कहा जा सकता क्योकि अगर मुस्लिम तुष्टिकरण या मुस्लिम ध्रुवीकरण होता है तो इसका चोला धर्मनिपेक्ष होता है . मुस्लिम वोट उसी दल को मिलने थे जो भाजपा को हराने की क्षमता रखता हो इसलिए स्वाभाविक रूप से यह वोट आम आदमी पार्टी को मिले और उसने शानदार सफलता प्राप्त की। कांग्रेश पहले ही अपनी वसीयत आप के नाम लिख चुकी है इसलिए उसके नेता भाजपा की हार का जश्न मना रहे हैं .

भारतीय जनता पार्टी एक कैडर वाली पार्टी है जो आज की तारीख में भी सबसे ज्यादा अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है और ज्यादातर देशभक्ति के कार्य करती है इसलिए स्वाभाविक रूप से मुसलमान उसे अपना दुश्मन नंबर एक मानते हैं । 2019 के लोकसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक और हलाला कानून बनाने के कारण मोदी भाई जान को बढ़-चढ़कर वोट किया । इससे मुस्लिम वोट बैंक बट गया और यह मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों की हार का कारण भी बना । विभिन्न मुस्लिम संगठन राजनीतिक दल और राजनीत को रणनीतिक दिशा देने वाले कई लोग इसका विश्लेषण कर रहे थे अंत में कुछ सालों से भाजपा के दुश्मन बने प्रशांत किशोर ने एक रणनीति बनाई जिसके अंतर्गत मुस्लिम महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने से रोकना था और वह रणनीति संशोधित नागरिक कानून के विरोध में महिलाओं को सामने लाना । शाहीन बाग इसका ज्वलंत उदाहरण है शाहीन बाग में और चाहे कुछ भी किया हो लेकिन उसने मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट कर दिया और यह दिल्ली के चुनाव से पता चलता है ।

आम आदमी पार्टी के पांचों मुसलमान उम्मीदवार भारी अंतर से जीते और उसके एक उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान जिसने हिंदुओं और मुस्लिमों में खाई बढ़ाने के लिए बहुत ही जहरीले भाषण दिए और अल्लाह के नाम पर हिंदुस्तान को फतह करने की बात की, ने ७१००० मतों से जीते और रिकॉर्ड बनाया जबकि दिल्ली के विकास पुरुष अरविन्द केजरीवाल केवल २१००० मतों से जीत सके । शिक्षा के क्षेत्र में तथाकथित क्रांति लाने वाले मनीष शिशोदिया बमुश्किल हारते हारते बचे . क्या अमनातुल्लाह खान इन दोनों से बड़े नेता हैं ? 

क्या अब भी कहा जायेगा कि “बर्मा नहीं निकल जायेंगे, ३५ करोड़ हैं हलख में अटक जायेंगे”  का कोई प्रभाव नहीं पडा . अब भी कहा जायेगा कि दिल्ली में शाहीन बाग़ का प्रभाव नहीं पड़ा? यह सब भारत के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है. हिंदुस्तान को गाली देकर, हिंदुओं को गाली देकर ,देश के विरोध में भाषण देकर, हिंदुत्व से आजादी का नारा लगाकर अगर कोई व्यक्ति चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल कर सकता है तो हिंदुस्तान को हिंदुओं को, हिंदुत्व को और ज्यादा गाली खाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए . लेकिन आश्चर्यजनक चीज है इस सब पर मुफ्त की संस्कृत भारी पड़ी और लोगों ने इसे नजरअंदाज करते हुए अपने फायदे के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया ।

ये भी कुछ हद तक सही है कि भाजपा की जीत न हो पाने का कारण मिडल वलास लोगों की उपेक्षा करना भी हैं। सबसे ज्वलंत उदाहरण है केंद्र का बजट जहां आयकर छूट में ऐसी बाजीगरी की गई हैं कि कोई समझ नही पा रहा कि मिडल क्लास के बूते सरकार बनाने वाली भाजपा ऐसा भी कर सकती है? दरअसल भाजपा की जब भी सरकार बनती है वह इतनी मेहनत करके अर्थव्यवस्था को दीवानगी की हद तक जाकर मजबूत करती है, खजाना भरती  है  और ऐसे कड़े कदम उठाती है कि सबसे पहले उसके कार्यकर्ता नाराज होते हैं फिर मिडल क्लास और फिर मतदाता । सरकार चली जाती है और मजबूत की गई अर्थव्यबस्था का फायदा नई सरकार उठाती है और जमकर ऋण माफी और दूसरी सब्सिडी वाली योजनाए चलाती है।२००४ में अटल सरकार जाने के बाद कांग्रेस ने यही किया. भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए कि जब वोट मिलेंगे तभी जीतेंगे और जब जीतेंगे तभी देश की रक्षा कर सकेंगे, केवल देश भक्ति की घुट्टी पिलाने से आज के समय में लोगो को बहुत लंबे समय तक बांधा नहीं जा सकता । याद रखना चाहिए कि  हिंदुस्तान वह देश है जहां आधे से अधिक धर्मानंतरण सिर्फ लालच में हुए हैं।  क्या मोदी ये सब अपने व्फायक्यतिगत दे के लिए कर रहें हैं ? नहीं , वह हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए कर रहे हैं , उन्होंने अभी तक जो किया आज़ादी के बाद कोई भी नहीं कर सका …कोई भी नहीं ! लेकिन हम हैं कि  प्याज की कीमतें देखते हैं , पेट्रोल के दाम देखते हैं , मुफ्त में २०० यूनिट बिजली देखते हैं और २०००० लीटर मुफ्त पानी में अपना वोट बहा देते हैं .

यही है जीत न पाने या हार जाने का असली कारण। लेकिन याद रहे ये मोदी या भाजपा की नहीं हम सबकी शर्मनाक हार है. हमने उन पीढ़ियों को भी हराने की शुरूआत कर दी हैं, जिन्होंने अभी जन्म भी नहीं लिया है . पता नहीं वे किस रंग के झंडे वाले देश में या किस रंग के झंडे वाले घर में जन्म लेंगी .****
                                                              --शिव मिश्रा 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट

शाहीन बाग का झूठ

सबसे बड़ा झूठ शाहीन बाग का का सबसे बड़ा झूठ है कि यह धरना, प्रदर्शन, आंदोलन संशोधित नागरिक कानून और एनआरसी के विरुद्ध है और यह मुस्लिम महिलाओं द्वारा स्वत: स्फूर्त संचालित है. इसका जेएनयू जामिया और एएमयू से कोई लेना देना नहीं है.आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का इससे दूर दूर का कोई रिश्ता नही। शाहीन बाग का केवल झूठ जानने से स्थित स्पष्ट नहीं होती इसलिए ये भी जानिए कि इसका सच क्या है ? शाहीन बाग का सच शाहीन बाग का सच यह है कि इसका एकमात्र उदेश्य आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीत सुनिश्चित करना था और इसकी पूरी योजना का खाका अरिन्द केजरीवाल को रणनीतिक सलाह देने वाले प्रशान्त किशोर ने बनाया था और इसका सञ्चालन फिरोजशाह कोटला रोड पर आप के वॉर रूम से किया जा रहा था . कांग्रेस भी मुश्लिम वोट मिलने की खुशफहमी का शिकार हुयी जबकि इसका उद्देश्य उसका वोट बैंक भी लूट कर आम आदमी पार्टी को देना था. सब कुछ बहुत योजना वद्ध तरीके से हुआ. शायद इतिहास में पहलीवार हिन्दुओं का ध्रुवीकरण रोकते हुए ,जमकर मुश्लिम धुर्वीकरण किया गया। वास्तव में ये एक नायाब प्रयोग था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ये क...

झारखंड चुनाव के संदेश

झारखंड से प्राप्त चुनाव के रुझान से आभास हो रहा है कि  भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव के अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाएगी। पिछली बार उसे 37 सीटें विधानसभा में प्राप्त हुईं थीं और अब की बार ऐसा लग रहा है कि ये  आंकड़ा  30 से आगे नहीं बढ़ पाएगा. बहुत स्पष्ट है कि यह भारतीय जनता पार्टी की नैतिक पराजय है और वह जोड़ तोड़ कर सरकार भले ही बना ले जिसकी संभावना भी कम लग रही है क्योंकि उसके पूर्व सहयोगी आजसू और झारखंड विकास मोर्चा को मिलाकर  भी इतनी सीटें नहीं मिल पा रही हैं जिससे सरकार बनाना संभव हो। चुनावों से से बहुत पहले आगाज हो गया था कि झारखंड में भाजपा सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी औr कारण भी स्पष्ट थे और भारतीय जनता पार्टी को शीर्ष नेतृत्व को यह कारण मालूम भी होंगे लेकिन इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया तो यह आश्चर्यचकित करने वाला है। भाजपा अगर सिर्फ वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास को हटाकर किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना देती तो भी संभावित नुकसान को रोका जा सकता था लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। भाजपा की हार के कारण 1. 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पा...

क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृत्व परिवर्तन करने वाली है?

 योगी की योग्यता परखना भाजपा के  लिए आत्मघाती होगा ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ ~~~~~~   कुछ दिनों से  सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी को बदलने की अफवाह  जोरों पर है. अफवाहों में सभी ने अपने अपने तर्क दिए हैं, कुछ ने कहा है कि योगी और मोदी के बीच में   मतभेद  गहराते  जा रहे हैं तो कुछ ने  कहा कि  योगी  किसी  मंत्री या कार्यकर्ता की  नहीं सुनते और उनकी कार्यशैली बिल्कुल तानाशाह जैसी हो गई है.   विपक्ष और मीडिया ने कोरोना की दूसरी लहर में   पूरे प्रदेश में  हुई  अत्यधिक मौतों को इसका कारण बताया है  जिस के समर्थन में उन्होंने गंगा में बहते हुए शवों  और   श्मशान घाटों में में लंबी-लंबी कतारों  का लगना बताया है, यह भी दावा किया गया है  कि यह सब तब है जबकि  उत्तर प्रदेश सरकार ने  मौत के  आंकड़े छुपाए हैं. कुछ स्वयंभू और गिद्ध पत्रकारों ने भी  इन अफवाहों को  ऑक्सीजन  देने का  काम किया है,  जो कुछ दिन पहले तक श्मशान घा...

नागरिकता संशोधन कानून पर दुर्भाग्य पूर्ण राजनीति

यह बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है कि बार बार स्पष्टीकरण के वाबजूद ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून से अल्पसंख्यको की नागरिकता छिन जायेगी . परिणाम स्वरूप जगह जगह अल्पसंख्यको के एक बहुत छोटे से वर्ग द्वारा जो पहले से ही तीन तलाक, अयोध्या निर्णय, धारा ३७० आदि की वजह से हासिये पर आ गया है और उनके आय के श्रोत प्रभावित हो गए हैं , प्रदर्शन और हिंसा को भड़काने का काम कर रहे हैं . पूर्वोत्तर में प्रधान मंत्री के आह्वाहन पर शांति कायम होती दिख रही है किन्तु इसके विपरीत पश्चिम बंगाल और दिल्ली में हिंसा और आगजनी बढ़ती जा रही है . दुर्भाग्य से ये दोनों ही राज्यों में निकट भविष्य में चुनाव होने वाले हैं इसलिए वोटो की फसल को एकमुश्त काटने के लिए कुछ राजनैतिक दलों के बीच प्रतियोगिता भी शुरू हो गयी है. दिल्ली में जामिया इलाके में प्रदर्शन हिंसक हो गया और कई बसों और सार्वजानिक संपत्ति को आग के हवाले कर दिया गया और पुलिस बालों पर पथराव किया गया . एक राजनैतिक दल के विधान सभा सदस्य का भडकाने वाला विडिओ सामने आया है . समय की मांग है कि प्रदर्शनों को सख्ती से निपटा जाय ...

गुलजार जी आप सही नहीं है,

कोई भी व्यक्ति हर समय हर विषय पर सही राय नहीं दे सकता और बहुत स्वाभाविक है उसकी अपनी राय भी हमेशा सही नहीं हो सकती। हाल ही में मुंबई में हुए एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए गुलजार ने बातों ही बातों में नए  नागरिकता संशोधन कानून के विषय में भय की भावना का इजहार किया और केंद्र सरकार पर तंज कसा। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात "मित्रों" करके करना चाहता था लेकिन मैंने अपने को रोक लिया। "मित्रों" का संबोधन  मोदी जी से टैग किया जाता है और इसलिए संभवत: उन्होंने इस शब्द को स्तेमाल नहीं किया, इसलिए क्योंकि मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने इस कानून को बनाया है।  गुलजार ने   ऐसे विषयों पर कभी कोई अनावश्यक टिप्पणी नहीं की जिनमें उनके समकालीन जावेद अख्तर सरीखे कई लोगों ने टिप्पणियां करके अनावश्यक विवाद को जन्म दिया । लेकिन नागरिकता संशोधन कानून पर अपनी अप्रत्यक्ष असहमति व्यक्त कर  गुलजार ने संभवत: अपनी ही परंपरा तोड़ दी है।   नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध आंदोलन करने वाले ज्यादातर यह तर्क देते हैं कि यह कानून मुस...

क्या रघुवर दास झारखंड में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार हैं ?

लगभग सही बात है कि झारखंड में बीजेपी के चुनाव हार जाने का सबसे बड़ा कारण वहां के मुख्यमंत्री रघुवर दास है. लेकिन चुनावी हार का केवल एक कारण नहीं होता । अन्य इस प्रकार हैं - झारखंड का निर्माण इस उद्देश्य को लेकर किया गया था कि बिहार से अलग होने के बाद आदिवासी बहुल इस राज्य का विकास बहुत तेजी से हो सकेगा।  एक ऐसा राज्य जिसमें प्राकृतिक संपदा की कमी नहीं है उसके विकास में किसी चीज की कोई कमी आड़े आएगी इसकी संभावना नहीं थीं । झारखंड के निर्माण के शुरुआती दिनों से ही अस्थिरता का दौर शुरू हुआ और कोई भी दल अपने दम पर सरकार नहीं बना सका। पिछली सरकार के निर्माण के समय भारतीय जनता पार्टी को 80 में से 37 सीट से मिली हुई थी और उसने आजसू और जेवीएम की मदद से सरकार बनाई और पूरे 5 साल तक विकास के अनेकों कार्य किए। लेकिन चूंकि रघुवर दास एक गैर आदिवासी व्यक्ति थे इसलिए उनकी स्वीकार्यता आदिवासी समुदाय में नहीं हो पाई और यह शायद ये सबसे बड़ी कमी शुरुआत से ही थी जिसे भाजपा आखिर समय तक पूरा नहीं कर सकी ।  मुख्यमंत्री का व्यौहार अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के प्रति बहुत संव...

उत्तर प्रदेश का प्रस्तावित जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021- लक्ष्य से भटकता कानून

  उत्तर प्रदेश का प्रस्तावित जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021- लक्ष्य से भटकता कानून   क्या प्रस्तावित जनसंख्या विधेयक अपना लक्ष्य प्राप्त का सकेगा ? भारत में जनसंख्या विस्फोट को देखते हुए एक अत्यंत प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है  जिससे  आर्थिक विकास की गति तेज हो सके और लोगों के जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सके. अभी स्थिति यह है  कि देश में जितने संसाधन  उत्पन्न किए जाते हैं,  वह बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्याप्त नहीं हो पाते हैं और इस कारण देश में अपेक्षित विकास  नहीं हो पा रहा है.  जनसंख्या वृद्धि  कुपोषण से लेकर शिक्षा और रोजगार सभी को प्रभावित कर रही है. इसलिए उत्तर प्रदेश  जैसे  बड़े राज्य के लिए जिसकी जनसंख्या  विश्व के 4 देशों चीन, भारत अमेरिका और इंडोनेशिया को छोड़कर सभी देशों से ज्यादा है,  जनसंख्या नियंत्रण  कानून की अत्यंत आवश्यकता है, इसमें कोई संदेह नहीं  बल्कि इसे बहुत पहले प्रदेश में लागू किया जाना चाहिए था.  भारत में जनसंख्या की समस्या :...

CAA विरोध प्रदर्शन : मुस्लिम महिलाओं को हथियार की तरह क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है ?

कई राज्यों में के साथ हिंसात्मक विरोध प्रदर्शनों के बाद अब CAA विरोधियों ने प्रदर्शन का तरीका बदल दिया है और यह अनायास नहीं हुआ है ।एक सोची-समझी रणनीति है या यूं कहिए कि बहुत बड़ी साजिश है। संशोधित नागरिक संहिता के विरोध में प्रदर्शनों की शुरुआत जामिया से हुई और जेएनयू होते हुए जादवपुर तक पहुंच गई पश्चिम बंगाल में हिंसा का भयानक तांडव देखने को मिला जहां पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और व्यक्तिगत वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया । इसके बाद उत्तर प्रदेश को जलाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों को यह पता चल गया कि इसके पीछे कुछ फिरका परस्त और आतंकवादी ताकते भी शामिल हो रही हैं जिसके बाद उत्तर प्रदेश में बहुत सख्ती बढ़ती गई । साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जिस सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान जो दंगाई कर रहे हैं उसे दंगाइयों को पहचान कर उनसे ही वसूल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ने इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी का भी सहारा लिया जिसके बहुत ही अच्छे परिणाम आए। कई मामलों में वसूली नोटिस चस्पा किए गए और कुछ मामलों में वसूली हो भी गई ।उत्तर प्रदेश मे...

सियासी पारा : दिल्ली २०२०

दिल्ली के विधानसभा चुनाव बहुत ही रहस्य और रोमांच से भरे हुए हैं। एक महीने पहले की स्थिति केजरीवाल के तरफ झुकी हुई थी और उसका सबसे बड़ा कारण बिजली और पानी के बिलों में रियायत था । स्पष्ट है कि इसमें विकास की गाथा या भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसा कुछ भी नहीं है। वास्तव में अन्ना आंदोलन से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले केजरीवाल सिर्फ इस आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे कि वे पारदर्शिता लाएंगे और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंक देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी हुआ नहीं। उनके कई मंत्रियों को भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देना पड़ा । उनके एक बहुत नजदीकी रिश्तेदार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है केजरीवाल सरकार ने निर्माण का ठेका दिया था। उनके निजी सचिव के ऑफिस और आवास पर छापे मारे गए उसमें भी काफी आपत्तिजनक चीजें निकली । इन सबसे कम से कम एक बात तो साफ है कि जिस बुनियाद पर केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाई थी और जिस तरह की नई राजनीति जिसमें सुचिता , पारदर्शिता और ईमानदारी हो, कम से कम वह तो परवान नहीं चढ़ सकी । ऑटो रिक्शा , साइकिल और मारुति ...
मोदी जी का यह बहुत ही सार्थक और सकारात्मक आव्हान है . इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को लॉक डाउन में रहते हुए दिनभर नकारात्मक समाचार मिलने से उत्पन्न अवसाद और कुंठा की भावना से बाहर निकाल कर नयी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का साहस पैदा करना है. इस समय शायद सभी लोग कुछ न कुछ मनोवैज्ञानिक दबाव में हैं, जिसकी कुंठा से कई बार यह लगने लगता है कि उनको अनावश्यक रूप से रोक रखा गया है, जैसे जो कुछ हुआ है या हो रहा है वह स्वयं उसका हिस्सा नहीं है. मोदी जी के संबोधन के बाद , 5 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे, 9 मिनट के लिए दीप प्रज्वलित करने के इस कार्य के लिए सभी को ६० घंटे का समय भी मिल गया जिससे लोग इस पर खुलकर चर्चा कर सकें . इतने समय में हम सब महसूस करेंगे कि कितना बड़ा अभियान जिसका उद्देश्य राष्ट्र और समूची मानवता की रक्षा करना है और हमारा घर में बने रहना भी इस अभियान के लिए एक आहुति के समान है. इसका एक वैज्ञानिक पहलू भी है और वह है Social Distancing करने के कारण उत्पन्न हुयी विरिक्तता को Social Distancing का पालन करते हुए भी सामूहिकता में बदलना . विरिक्तता वह भाव है जो मनुष्य क...