सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश का प्रस्तावित जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021- लक्ष्य से भटकता कानून

 

उत्तर प्रदेश का प्रस्तावित जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021- लक्ष्य से भटकता कानून

 


क्या प्रस्तावित जनसंख्या विधेयक अपना लक्ष्य प्राप्त का सकेगा ?


भारत में जनसंख्या विस्फोट को देखते हुए एक अत्यंत प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है  जिससे  आर्थिक विकास की गति तेज हो सके और लोगों के जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सके. अभी स्थिति यह है  कि देश में जितने संसाधन  उत्पन्न किए जाते हैं,  वह बढ़ती जनसंख्या के कारण पर्याप्त नहीं हो पाते हैं और इस कारण देश में अपेक्षित विकास  नहीं हो पा रहा है. 


जनसंख्या वृद्धि  कुपोषण से लेकर शिक्षा और रोजगार सभी को प्रभावित कर रही है. इसलिए उत्तर प्रदेश  जैसे  बड़े राज्य के लिए जिसकी जनसंख्या  विश्व के 4 देशों चीन, भारत अमेरिका और इंडोनेशिया को छोड़कर सभी देशों से ज्यादा है,  जनसंख्या नियंत्रण  कानून की अत्यंत आवश्यकता है, इसमें कोई संदेह नहीं  बल्कि इसे बहुत पहले प्रदेश में लागू किया जाना चाहिए था. 


भारत में जनसंख्या की समस्या : 


जनसंख्या नियंत्रण की नीति बनाते समय देश के समक्ष जनसंख्या चुनौती को भी ध्यान में रखना अनिवार्य है जिससे नियंत्रण, स्थिरीकरण  के साथ  साथ विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच संतुलन  भी बना रहे. 


यह कोई  छिपी  बात नहीं की आजादी के बाद से हिंदुओं की तुलना में मुस्लिमों की जनसंख्या में बहुत तीव्र गति से  वृद्धि  हो रही है. इसका सबसे बड़ा कारण  है कि इस समुदाय द्वारा   धार्मिक आधार पर परिवार नियोजन  न अपनाया जाना,  यद्यपि पढ़े-लिखे मुस्लिम परिवारों में  काफी हद तक  परिवार नियोजित किए जा रहे हैं. 


मुस्लिम जनसंख्या  की तेजी से वृद्धि  होना केवल भारत की नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों की समस्या है. कई देश ऐसे हैं जहां जनसांख्यिकी इस तरह से बदल गई  है, जहां पहले तरह तरह की समस्याएं उत्पन्न हुई  और फिर वहां के मूल निवासियों का जीना दूभर हो गया.  इसके बाद  कई देश इस्लामिक देश बन गए.  दूसरे  मत के लोगों का या तो  धर्मांतरण हो गया या पलायन हो गया.  इस सब के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सुनियोजित साजिश काम करती रहती है जिसके लिए कई मुस्लिम देश धन उपलब्ध कराते हैं. 


भारत में भी इस तरह की समस्या आजादी के बाद से ही देखी जा रही है कम से कम आठ ऐसे राज्य हैं जहां  हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं  और ऐसे राज्यों में अलगाववाद  एक नासूर  बन गया है .  जम्मू कश्मीर इसका एक  ज्वलंत उदाहरण है,  जहां से कश्मीरी पंडितों  का नरसंहार किया गया और उन्हें घाटी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया. अपने ही देश में यह कश्मीरी पंडित दशकों से शरणार्थी जीवन व्यतीत कर रहे हैं. 


पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से  लगे सीमावर्ती जिलों में  जनसंख्या घनत्व तेजी से बदल गया है और कई जगह मुस्लिम जनसंख्या का प्रतिशत 90% तक पहुंच गया है. पिछले चुनाव में  पूरे देश ने देखा कि तुष्टिकरण की  छत्रछाया में  पूरे पश्चिम बंगाल में हिंसा का भयंकर तांडव हुआ.  हत्या, लूटपाट और बलात्कार की इतनी घटनाएं हुई कि लोगों को बरबस देश के विभाजन के समय हुई  घटनाओं की यादें ताजा हो गई.  पश्चिम बंगाल के लाखों लोगों ने  जान बचाने के लिए अन्य राज्यों में शरण ली.  अगर दूसरी राज्यों में  भागने का अवसर  उपलब्ध नहीं होता तो इन हिंदू शरणार्थियों के पास मरने या  धर्म बदलने के अलावा  कोई दूसरा विकल्प नहीं होता. 


  भारत में इस समय मुस्लिम आबादी बढ़ाने के  लिए एक साथ कई मोर्चों पर काम किया जा रहा है और इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों शक्तियां  काम कर रही हैं और उन्होंने पूरे भारत में   अपना जाल बिछा रखा है.  इनमें धर्मांतरण,  लव जिहाद, अवैध  घुसपैठ करा कर  बांग्लादेशियों  और  रोहिंग्याओं  को पूरे भारतवर्ष में योजनाबद्ध तरीके से बसाना,  रणनीतिक स्थानों से हिंदू समुदाय  का पलायन करवाना और  परिवार नियोजन न अपना कर  ज्यादा से ज्यादा जनसंख्या बढ़ाना  शामिल है.   

 


उक्त  परिपेक्ष में  अगर हम उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021का विश्लेषण करें तो उसमें कुछ गंभीर खामियां नजर आती  हैं. 


क्या है प्रस्तावित कानून ? 


उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारी जो स्वैच्छिक रूप से परिवार नियोजन का पालन  करने के लिए नसबंदी कराएंगे उनके लिए निम्न प्रोत्साहन  की व्यवस्था है 

  •  2 अतिरिक्त वेतन वृद्धि 

  • भूखंड या मकान खरीदने हेतु अनुदान 

  • मकान खरीदने के लिए बहुत  कम ब्याज दर पर  पर सॉफ्ट लोन

  • पानी, बिजली, गृह कर और जलकर में रियायत

  • एक  साल का  पूर्ण  वेतन पर मातृत्व या  पितृत्व  अवकाश

  • नियोक्ता द्वारा एनपीएस में 3% ज्यादा अंशदान

  • मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं और  पति या पत्नी को बीमा कवर तथा

  •  अन्य सुविधाएं और लाभ जैसा कि सरकार द्वारा  समय-समय पर निर्धारित किया जाए

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए विशेष लाभ 
  •  एक संतान होने पर सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में वरीयता

    • ऐसी संतान को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता

    • स्नातक तक मुफ्त सुविधा

    • लड़कियों हेतु  उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति


सामान्य जनता को मिलने वाले लाभ

  •  मकान खरीदने के लिए बहुत  कम ब्याज दर पर  पर सॉफ्ट लोन

  • पानी, बिजली, गृह कर और जलकर में रियायत

  • संतानों के लिए स्नातक तक मुफ्त सुविधा

  • लड़कियों हेतु  उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति

  • गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले दंपति के लिए यदि वह एक बच्चे के बाद नसबंदी करा लेते हैं तो एकल   बालिका  संतान पर ₹100000 तथा एकल  बालक  संतान पर ₹80000 की प्रोत्साहन राशि


हतोत्साहन या दंडात्मक प्रावधान :

  •  दो से ज्यादा संतानों के होने पर सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं से वंचित किया जाएगा

  •  राशन कार्ड की सीमा 4 लोगों तक ही निर्धारित होगी

  • स्थानीय निकाय के चुनाव में प्रत्याशी बनने पर प्रतिबंध 

  •  दो से  अधिक संतान होने पर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे

  •  सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों को एक्ट लागू होने के 1 साल के अंदर एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि वह 2 बच्चों के नियम का पालन करेंगे.

  •  नियम तोड़ने पर सरकारी नौकरियों में प्रोन्नति नहीं मिलेगी

  •  किसी तरह का अनुदान या सरकारी रियायत से वंचित किया जाएगा 

  • दो संतान होने के बाद भी दंपति  तीसरे बच्चे  को गोद ले सकेंगे जिसमें नियम बाधा नहीं बनेगा.

  • दोनों संतानों में से किसी एक के डिसेबिलिटी होने पर तीसरी संतान  होने पर  नियम लागू नहीं होगा.

  •  दो संतानों में से अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो ही तीसरी संतान के लिए यह नियम लागू नहीं होगा. 

  •  कानून  लागू होने के 1 साल के अंदर अगर  तीसरी संतान होती है तो यह नियम लागू नहीं होगा

  • सबसे अधिक आपत्तिजनक व्यवस्था बहु  पत्नी  और बहु  पति विवाह के  मामलों में की गई है, जिसमें पर्सनल ला के आधार पर बहु  पत्नी और  बहु पति  के लिए  काफी  उदार   व्यवस्था  की गई है .


 प्रस्तावित कानून के  आपत्तिजनक प्रावधान 


  1. सबसे अधिक आपत्तिजनक व्यवस्था बहु विवाह के  मामलों में की गई है जिसमें सेक्शन १९  में व्यवस्था है कि यदि किसी व्यक्ति ने, जो पर्सनल धार्मिक कानून के अंतर्गत एक से अधिक विवाह कर सकता है,  एक से अधिक विवाह किए हैं और  सभी पत्नियों के  मिला  कर  उसके दो से अधिक बच्चे हैं तो वह व्यक्ति तो इस कानून के अनुसार  सुविधाओं से वंचित होगा लेकिन उस व्यक्ति की पत्नियां अलग अलग रूप से यदि  उनमें से प्रत्येक के पास अधिकतम दो या  जुड़वा संतानों की स्थिति में  अधिकतम तीन संतानों  तक   उन्हें और उनकी संतानों को किसी लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा.  

  2. इस तरह से यदि किसी  मुस्लिम व्यक्ति  ने चार शादियां की हैं  और उसकी चारों  पत्नियों से  8 या  जुड़वा संतान होने की विशेष परिस्थितियों में 12 बच्चे हैं,  तो वह स्वयं तो  कानून के उल्लंघन का दोषी समझा जाएगा और तदनुसार वह  सरकारी लाभ से  वंचित रहेगा  लेकिन उसकी चारों पत्नियां और बच्चे  सरकारी लाभ से वंचित नहीं होगे और न ही उनके विरुद्ध अन्य कोई कार्यवाही होगी.  इसका अर्थ यह हुआ एक मुस्लिम व्यक्ति को चार पत्नियों के साथ अगर पत्नी अलग-अलग दो या तीन संतान जैसा भी  हो का नियम मानती है तो उस परिवार पर कोई भी असर नहीं आएगा और उसे राज्य की योजनाओं का लाभ यथावत मिलता रहेगा उसके राशन कार्ड में भी कटौती नहीं की जाएगी.

  3.  धारा 19 में यह भी व्यवस्था है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी / जनता से कोई व्यक्ति पर्सनल ला के अंतर्गत दूसरी, तीसरी, या चौथी शादी करता है तो भी उस पर  दंडनीय  प्रावधान लागू नहीं  होंगे.  

  4.  एक और हास्यप्रद  व्यवस्था  बहुपति विवाह के संदर्भ में की गई है उसमें भी यदि किसी पत्नी  जिसके कई पति हैं और  सभी पतियों से उसके दो से अधिक संतान हैं तो  पत्नी  स्वयं तो  इस नियम के उल्लंघन की जिम्मेदार ठहरायी  जाएगी और उसे  सुविधाओं से वंचित किया जाएगा लेकिन यदि प्रत्येक पति के यदि दो से अधिक बच्चे नहीं है जुड़वा संतान के मामले में तीन से अधिक बच्चे नहीं है  तो वह इस नियम का उल्लंघन करने वाला नहीं माना जाएगा और उसे  तथा उसकी संतानों को सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाएगा.  इसमें हास्यास्पद  यह है कि एक पत्नी से उत्पन्न होने वाली सभी संतानों में यह कैसे तय किया जाएगा कौन संतान किस पति की  है और किस  पति  से कितनी संताने हैं? 

  5.  अच्छा तो यह होता यदि  यह व्यवस्था  की जाती कि इस कानून के लागू होने के बाद यदि   कोई स्त्री दूसरी, तीसरी या चौथी  पत्नी के रूप में किसी व्यक्ति से शादी करती है तो वह  इस कानून के उल्लंघन की दोषी मानी जाएगी और तब  उसेऔर उसकी  संतानों  को सरकारी लाभ से वंचित किया जाएगा. 

  6. यही व्यवस्था  बहुपति विवाह में भी लागू की जा सकती है. 

  7. राज्य सरकार के कर्मचारियों को कानून लागू होने के 1 साल के अंदर एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि वह  इस कानून का पालन करेंगे. 1 साल की व्यवस्था करने का मतलब है उन्हें एक  और संतान  के लिए अनुमति दे देना. 

  8.  जब सर्वोच्च न्यायालय   समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए केंद्र सरकार को  अनुस्मारक  दे रहा है और हाल  ही में  दिल्ली उच्च न्यायालय ने मीणा समुदाय के एक  तलाक के मामले में व्यवस्था दी है कि  अलग-अलग समुदाय के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं नहीं हो सकती  और  केंद्र सरकार को   निर्णय की कॉपी भेजते हुए समान नागरिक संहिता जल्द से जल्द लागू करने की  सलाह दी है. ऐसे समय में धार्मिक आधार पर  पर्सनल लॉ के  अनुसार छूट देकर कोई  नया कानून  बनाना तर्कसंगत और  प्रगतिशील  कदम  नहीं लगता.  

  9. प्रस्तावित कानून की धारा 5 के अंतर्गत एकल संतान पर प्रोत्साहन देना उचित प्रतीत नहीं होता.  इससे भारत में   हिंदू समुदाय में  नकारात्मक वृद्धि दर होने की संभावना है,  जिससे   विभिन्न धर्मावलंबियों के  बीच  जनसंख्या असंतुलन पैदा हो जाएगा,  जो भारत जैसे देश के लिए अत्यंत खतरनाक साबित होगा. 

    1.   चीन ने कई दशक पहले इस तरह की नीति बनाई थी जिसे  शीघ्र ही  बदल कर दो संतान में कर दिया गया  था और हाल ही में चीन ने तीन संतान की अनुमति दे दी है. 


  1.  हिंदू समुदाय में पढ़े लिखे लोग और खास तौर से नौकरी पेशे से जुड़े  लोग  पहले ही परिवार नियोजन अपनाते चले आ रहे हैं.  राज्य सरकार की कर्मचारियों के रूप में मिलने वाले प्रोत्साहन से उन्हें फायदा तो जरूर होगा लेकिन सामान्य जनता में प्रोत्साहन के लालच में  यदि दो संतान की नीति लागू हो जाती है तो विभिन्न धर्मावलंबियों के बीच जनसंख्या असंतुलन पैदा हो जाएगा. इससे सबसे अधिक नुकसान हिंदू समुदाय को होगा. 


समग्र रूप से  देखें तो उत्तर प्रदेश का  प्रस्तावित जनसंख्या विधेयक  ज्यादातर हिंदू समुदाय को ही  प्रभावित करेगा और ऐसे में जबकि मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है,  उन्हें पर्सनल ला के आधार पर  न केवल परिवार नियोजन से  राहत देना बल्कि बहु विवाह   को भी  अप्रत्यक्ष रूप से अनुमति प्रदान करना होगा.  यदि इनका समस्याओं का निदान मिल जाता है तो यह कानून अच्छा शाबित हो सकता है .  


अगर हम  धार्मिक आधार पर जनसंख्या असंतुलन की बात छोड़ भी दें  तो भी ऐसा लगता है  कि प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण  कानून  केवल  राज्य सरकार के कर्मचारियों पर  निर्भर है,  और वह भी प्रोत्साहन और हतोत्साहित करने के माध्यम से, जिसमे  मुसलमानों तथा अन्य धर्मावलंबियों की संख्या कम है,  और  उन्हें बहु पत्नी  के रूप में पर्सनल ला के आधार पर काफी छूट दे दी गई है, जिसे प्रस्तावित कानून केवल हिंदू कर्मचारियों पर ही प्रभावी ढंग से लागू हो सकेगा जो अभी भी  सामान्यतया परिवार नियोजन का पालन करते हैं.

  

राशन कार्ड तथा अन्य  छोटे-मोटे प्रोत्साहनों के माध्यम से सामान्य जनता पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता.  पूरे भारत में भ्रष्टाचार की ऐसी लीला है कि   अवैध घुसपैठिए  राशन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट बड़े आसानी से बनवा लेते हैं वहां राशन कार्ड में यूनिट कम करने की योजना  प्रभावी ढंग से  काम करेगी इसकी संभावना भी संदिग्ध है. 

 

सरकार को अन्य कठोर कदमों  पर विचार करना  चाहिए और यह सुनिश्चित करना  चाहिए  कि  जनसंख्या कानून  सभी धार्मिक समूह पर समान रूप से लागू  किया जाए. सबसे बड़ी बात केंद्र सरकार को चाहिए कि बंगला देश सीमा को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करे जहाँ से पैसे देकर घुसपैठ करना आज भी बेहद आसान बना हुआ है. नेपाल सीमा से घुसपैठ करने में तो कोई रोक टोक ही नहीं है.


**********************************

- शिव मिश्रा

**********************************


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट

शाहीन बाग का झूठ

सबसे बड़ा झूठ शाहीन बाग का का सबसे बड़ा झूठ है कि यह धरना, प्रदर्शन, आंदोलन संशोधित नागरिक कानून और एनआरसी के विरुद्ध है और यह मुस्लिम महिलाओं द्वारा स्वत: स्फूर्त संचालित है. इसका जेएनयू जामिया और एएमयू से कोई लेना देना नहीं है.आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का इससे दूर दूर का कोई रिश्ता नही। शाहीन बाग का केवल झूठ जानने से स्थित स्पष्ट नहीं होती इसलिए ये भी जानिए कि इसका सच क्या है ? शाहीन बाग का सच शाहीन बाग का सच यह है कि इसका एकमात्र उदेश्य आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीत सुनिश्चित करना था और इसकी पूरी योजना का खाका अरिन्द केजरीवाल को रणनीतिक सलाह देने वाले प्रशान्त किशोर ने बनाया था और इसका सञ्चालन फिरोजशाह कोटला रोड पर आप के वॉर रूम से किया जा रहा था . कांग्रेस भी मुश्लिम वोट मिलने की खुशफहमी का शिकार हुयी जबकि इसका उद्देश्य उसका वोट बैंक भी लूट कर आम आदमी पार्टी को देना था. सब कुछ बहुत योजना वद्ध तरीके से हुआ. शायद इतिहास में पहलीवार हिन्दुओं का ध्रुवीकरण रोकते हुए ,जमकर मुश्लिम धुर्वीकरण किया गया। वास्तव में ये एक नायाब प्रयोग था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ये क

झारखंड चुनाव के संदेश

झारखंड से प्राप्त चुनाव के रुझान से आभास हो रहा है कि  भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव के अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाएगी। पिछली बार उसे 37 सीटें विधानसभा में प्राप्त हुईं थीं और अब की बार ऐसा लग रहा है कि ये  आंकड़ा  30 से आगे नहीं बढ़ पाएगा. बहुत स्पष्ट है कि यह भारतीय जनता पार्टी की नैतिक पराजय है और वह जोड़ तोड़ कर सरकार भले ही बना ले जिसकी संभावना भी कम लग रही है क्योंकि उसके पूर्व सहयोगी आजसू और झारखंड विकास मोर्चा को मिलाकर  भी इतनी सीटें नहीं मिल पा रही हैं जिससे सरकार बनाना संभव हो। चुनावों से से बहुत पहले आगाज हो गया था कि झारखंड में भाजपा सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी औr कारण भी स्पष्ट थे और भारतीय जनता पार्टी को शीर्ष नेतृत्व को यह कारण मालूम भी होंगे लेकिन इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया तो यह आश्चर्यचकित करने वाला है। भाजपा अगर सिर्फ वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास को हटाकर किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना देती तो भी संभावित नुकसान को रोका जा सकता था लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। भाजपा की हार के कारण 1. 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 37 सीटें मि

क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृत्व परिवर्तन करने वाली है?

 योगी की योग्यता परखना भाजपा के  लिए आत्मघाती होगा ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ ~~~~~~   कुछ दिनों से  सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी को बदलने की अफवाह  जोरों पर है. अफवाहों में सभी ने अपने अपने तर्क दिए हैं, कुछ ने कहा है कि योगी और मोदी के बीच में   मतभेद  गहराते  जा रहे हैं तो कुछ ने  कहा कि  योगी  किसी  मंत्री या कार्यकर्ता की  नहीं सुनते और उनकी कार्यशैली बिल्कुल तानाशाह जैसी हो गई है.   विपक्ष और मीडिया ने कोरोना की दूसरी लहर में   पूरे प्रदेश में  हुई  अत्यधिक मौतों को इसका कारण बताया है  जिस के समर्थन में उन्होंने गंगा में बहते हुए शवों  और   श्मशान घाटों में में लंबी-लंबी कतारों  का लगना बताया है, यह भी दावा किया गया है  कि यह सब तब है जबकि  उत्तर प्रदेश सरकार ने  मौत के  आंकड़े छुपाए हैं. कुछ स्वयंभू और गिद्ध पत्रकारों ने भी  इन अफवाहों को  ऑक्सीजन  देने का  काम किया है,  जो कुछ दिन पहले तक श्मशान घाट से सजीव प्रसारण कर रहे थे और गंगा में बहती लाशों  का विश्लेषण कर रहे थे.   विपक्ष ने भी  इन अफवाहों को इसे हाथों-हाथ लपक लिया और उनके कार्यकर्ताओं ने भी

नागरिकता संशोधन कानून पर दुर्भाग्य पूर्ण राजनीति

यह बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है कि बार बार स्पष्टीकरण के वाबजूद ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून से अल्पसंख्यको की नागरिकता छिन जायेगी . परिणाम स्वरूप जगह जगह अल्पसंख्यको के एक बहुत छोटे से वर्ग द्वारा जो पहले से ही तीन तलाक, अयोध्या निर्णय, धारा ३७० आदि की वजह से हासिये पर आ गया है और उनके आय के श्रोत प्रभावित हो गए हैं , प्रदर्शन और हिंसा को भड़काने का काम कर रहे हैं . पूर्वोत्तर में प्रधान मंत्री के आह्वाहन पर शांति कायम होती दिख रही है किन्तु इसके विपरीत पश्चिम बंगाल और दिल्ली में हिंसा और आगजनी बढ़ती जा रही है . दुर्भाग्य से ये दोनों ही राज्यों में निकट भविष्य में चुनाव होने वाले हैं इसलिए वोटो की फसल को एकमुश्त काटने के लिए कुछ राजनैतिक दलों के बीच प्रतियोगिता भी शुरू हो गयी है. दिल्ली में जामिया इलाके में प्रदर्शन हिंसक हो गया और कई बसों और सार्वजानिक संपत्ति को आग के हवाले कर दिया गया और पुलिस बालों पर पथराव किया गया . एक राजनैतिक दल के विधान सभा सदस्य का भडकाने वाला विडिओ सामने आया है . समय की मांग है कि प्रदर्शनों को सख्ती से निपटा जाय

गुलजार जी आप सही नहीं है,

कोई भी व्यक्ति हर समय हर विषय पर सही राय नहीं दे सकता और बहुत स्वाभाविक है उसकी अपनी राय भी हमेशा सही नहीं हो सकती। हाल ही में मुंबई में हुए एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए गुलजार ने बातों ही बातों में नए  नागरिकता संशोधन कानून के विषय में भय की भावना का इजहार किया और केंद्र सरकार पर तंज कसा। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात "मित्रों" करके करना चाहता था लेकिन मैंने अपने को रोक लिया। "मित्रों" का संबोधन  मोदी जी से टैग किया जाता है और इसलिए संभवत: उन्होंने इस शब्द को स्तेमाल नहीं किया, इसलिए क्योंकि मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने इस कानून को बनाया है।  गुलजार ने   ऐसे विषयों पर कभी कोई अनावश्यक टिप्पणी नहीं की जिनमें उनके समकालीन जावेद अख्तर सरीखे कई लोगों ने टिप्पणियां करके अनावश्यक विवाद को जन्म दिया । लेकिन नागरिकता संशोधन कानून पर अपनी अप्रत्यक्ष असहमति व्यक्त कर  गुलजार ने संभवत: अपनी ही परंपरा तोड़ दी है।   नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध आंदोलन करने वाले ज्यादातर यह तर्क देते हैं कि यह कानून मुस्लिम विरोधी है

क्या रघुवर दास झारखंड में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार हैं ?

लगभग सही बात है कि झारखंड में बीजेपी के चुनाव हार जाने का सबसे बड़ा कारण वहां के मुख्यमंत्री रघुवर दास है. लेकिन चुनावी हार का केवल एक कारण नहीं होता । अन्य इस प्रकार हैं - झारखंड का निर्माण इस उद्देश्य को लेकर किया गया था कि बिहार से अलग होने के बाद आदिवासी बहुल इस राज्य का विकास बहुत तेजी से हो सकेगा।  एक ऐसा राज्य जिसमें प्राकृतिक संपदा की कमी नहीं है उसके विकास में किसी चीज की कोई कमी आड़े आएगी इसकी संभावना नहीं थीं । झारखंड के निर्माण के शुरुआती दिनों से ही अस्थिरता का दौर शुरू हुआ और कोई भी दल अपने दम पर सरकार नहीं बना सका। पिछली सरकार के निर्माण के समय भारतीय जनता पार्टी को 80 में से 37 सीट से मिली हुई थी और उसने आजसू और जेवीएम की मदद से सरकार बनाई और पूरे 5 साल तक विकास के अनेकों कार्य किए। लेकिन चूंकि रघुवर दास एक गैर आदिवासी व्यक्ति थे इसलिए उनकी स्वीकार्यता आदिवासी समुदाय में नहीं हो पाई और यह शायद ये सबसे बड़ी कमी शुरुआत से ही थी जिसे भाजपा आखिर समय तक पूरा नहीं कर सकी ।  मुख्यमंत्री का व्यौहार अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के प्रति बहुत संवेदनशील नह

CAA विरोध प्रदर्शन : मुस्लिम महिलाओं को हथियार की तरह क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है ?

कई राज्यों में के साथ हिंसात्मक विरोध प्रदर्शनों के बाद अब CAA विरोधियों ने प्रदर्शन का तरीका बदल दिया है और यह अनायास नहीं हुआ है ।एक सोची-समझी रणनीति है या यूं कहिए कि बहुत बड़ी साजिश है। संशोधित नागरिक संहिता के विरोध में प्रदर्शनों की शुरुआत जामिया से हुई और जेएनयू होते हुए जादवपुर तक पहुंच गई पश्चिम बंगाल में हिंसा का भयानक तांडव देखने को मिला जहां पर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और व्यक्तिगत वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया । इसके बाद उत्तर प्रदेश को जलाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों को यह पता चल गया कि इसके पीछे कुछ फिरका परस्त और आतंकवादी ताकते भी शामिल हो रही हैं जिसके बाद उत्तर प्रदेश में बहुत सख्ती बढ़ती गई । साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जिस सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान जो दंगाई कर रहे हैं उसे दंगाइयों को पहचान कर उनसे ही वसूल किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ने इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी का भी सहारा लिया जिसके बहुत ही अच्छे परिणाम आए। कई मामलों में वसूली नोटिस चस्पा किए गए और कुछ मामलों में वसूली हो भी गई ।उत्तर प्रदेश मे

सियासी पारा : दिल्ली २०२०

दिल्ली के विधानसभा चुनाव बहुत ही रहस्य और रोमांच से भरे हुए हैं। एक महीने पहले की स्थिति केजरीवाल के तरफ झुकी हुई थी और उसका सबसे बड़ा कारण बिजली और पानी के बिलों में रियायत था । स्पष्ट है कि इसमें विकास की गाथा या भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसा कुछ भी नहीं है। वास्तव में अन्ना आंदोलन से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले केजरीवाल सिर्फ इस आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे कि वे पारदर्शिता लाएंगे और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंक देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी हुआ नहीं। उनके कई मंत्रियों को भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देना पड़ा । उनके एक बहुत नजदीकी रिश्तेदार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है केजरीवाल सरकार ने निर्माण का ठेका दिया था। उनके निजी सचिव के ऑफिस और आवास पर छापे मारे गए उसमें भी काफी आपत्तिजनक चीजें निकली । इन सबसे कम से कम एक बात तो साफ है कि जिस बुनियाद पर केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बनाई थी और जिस तरह की नई राजनीति जिसमें सुचिता , पारदर्शिता और ईमानदारी हो, कम से कम वह तो परवान नहीं चढ़ सकी । ऑटो रिक्शा , साइकिल और मारुति
मोदी जी का यह बहुत ही सार्थक और सकारात्मक आव्हान है . इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को लॉक डाउन में रहते हुए दिनभर नकारात्मक समाचार मिलने से उत्पन्न अवसाद और कुंठा की भावना से बाहर निकाल कर नयी ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का साहस पैदा करना है. इस समय शायद सभी लोग कुछ न कुछ मनोवैज्ञानिक दबाव में हैं, जिसकी कुंठा से कई बार यह लगने लगता है कि उनको अनावश्यक रूप से रोक रखा गया है, जैसे जो कुछ हुआ है या हो रहा है वह स्वयं उसका हिस्सा नहीं है. मोदी जी के संबोधन के बाद , 5 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे, 9 मिनट के लिए दीप प्रज्वलित करने के इस कार्य के लिए सभी को ६० घंटे का समय भी मिल गया जिससे लोग इस पर खुलकर चर्चा कर सकें . इतने समय में हम सब महसूस करेंगे कि कितना बड़ा अभियान जिसका उद्देश्य राष्ट्र और समूची मानवता की रक्षा करना है और हमारा घर में बने रहना भी इस अभियान के लिए एक आहुति के समान है. इसका एक वैज्ञानिक पहलू भी है और वह है Social Distancing करने के कारण उत्पन्न हुयी विरिक्तता को Social Distancing का पालन करते हुए भी सामूहिकता में बदलना . विरिक्तता वह भाव है जो मनुष्य क